लोकेशन
छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट ttn24
हेडलाइन ⤵️
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले का किया दौरा
छिंदवाड़ा सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनो से की भेंट
एंकर.... ⤵️
बड़ी खबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से है आपको बताते चले...मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली से भोपाल होकर छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजन से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है।
मध्यप्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना के दिन अर्थात गुरुवार 26 मार्च को सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को भी आवश्यक सहायता और उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।इन परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम करेर तहसील मोहखेड़ की श्रीमती सिया पति श्री कृष्णा इनवाती, श्री रामदास पिता श्री सुकलू पराने, श्री दौलत पवार, श्रीमती भागवती पति श्री दान सिंह और श्रीमती शकुन पत्नी श्री लखीचन्द्र यादव के निवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें कहा कि चिंतित न हों। परिवार की दुख की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ है। आपको हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
--------


