रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*श्रीलंका के जनता विमुक्ति पेरामुना के महासचिव श्री टिल्विन सिल्वा एवं प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की*
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुए भारत-श्रीलंका संबंधों को आगे बढ़ाने में फलदायी बैठक*
-----
*श्रीलंका पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में गुजरात की विभिन्न नीतियों का लाभ लेकर रुचि वाले सहयोग क्षेत्रों में गुजरात के साथ सहभागीता कर सकता है : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल*
*भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष श्रीलंका में आयोजित प्रदर्शनी के लिए देने पर महासचिव ने आभार व्यक्त किया*
*गुजरात की एक्सपर्टीज – नॉलेज शेयरिंग और नॉ-हाउ का लाभ लेने की तत्परता व्यक्त की*
-----
*वाइब्रेंट समिट 2027 में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का आमंत्रण*
*गांधीनगर, 09 फरवरी :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से श्रीलंका के शासक दल जनता विमुक्ति पेरामुना के महासचिव श्री टिल्विन सिल्वा और प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने इस डेलिगेशन का गुजरात आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और श्रीलंका के संबंध अधिक सुदृढ़ हुए हैं तथा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और गति मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक इन संबंधों को और आगे बढ़ाने में फलदायी सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि गुजरात एक पॉलिसी ड्रिवन स्टेट है, इसलिए विभिन्न क्षेत्रों की नीतियों का लाभ श्रीलंका अपने रुचि वाले क्षेत्रों के लिए ले सकता है इसके लिए राज्य सरकार और श्रीलंका के बीच पारस्परिक समन्वय बढ़ाने की उन्होंने वकालत की।
इतना ही नहीं, इस बैठक में अधिक से अधिक गुजरातियों के श्रीलंका भ्रमण को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा-विमर्श किया गया।
जेवीपी के महासचिव ने भावना व्यक्त की कि महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भूमि गुजरात और भारत की उनकी यह पहली यात्रा है और इससे वे भावुक हुए हैं तथा गुजरात की प्रगति से प्रभावित हैं।
उन्होंने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष (रेलिक्स) श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित प्रदर्शनी के लिए गुजरात द्वारा उपलब्ध कराने पर केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। श्री टिल्विन सिल्वा ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आवश्यकता के समय भारत ने हमेशा श्रीलंका को इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग दिया है और उसके साथ खड़ा रहा है।उन्होंने गुजरात-श्रीलंका के औद्योगिक क्षेत्र में भागीदारी के प्रति भी उत्कृष्टता दर्शाई तथा अमूल की अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए सहकारिता क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में गुजरात से एक्सपर्टीज, नॉलेज शेयरिंग और नॉ-हाउ प्राप्त करने में गहरी रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने आगामी वाइब्रेंट समिट 2027 में श्रीलंका को पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया तथा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य की क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमताओं को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए वीजीआरसी के सफल आयोजन की विस्तृत जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री के साथ हुई इस सौजन्य भेंट बैठक में मुख्य सचिव श्री एम. के. दास, उद्योग विभाग की अपर मुख्य सचिव सुश्री ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजीव कुमार, उद्योग आयुक्त श्री पी. स्वरूप, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, सचिव डॉ. अजय कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

