Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कांकेर: अनूप नाग के बयान पर अजय बाछाड़ का पलटवार: " गुट बाजी का शिकार होने से मानसिक संतुलन बिगड़ा"

 अनूप नाग के बयान पर अजय बाछाड़ का पलटवार: " गुट बाजी का शिकार होने से मानसिक संतुलन बिगड़ा"।


पत्रकार- स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

अंतागढ़ विधानसभा में पूर्व विधायक अनूप नाग के बयान पर जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी होने का आरोप लगाया था, इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़ ने कड़ा पलटवार किया है। अजय ने नाग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय अनूप नाग स्वयं कांग्रेस पार्टी में चल रहे   गुटबाजी का शिकार हुए थे, जिससे उनकी मानसिक संतुलन बिगड़ गई है, और भाजपा के कर्मठ जुझारू विधायक एवं सांसद पर आरोप लगा रहे है।



भाजपा पार्टी में ना तो गुटबाजी थी और न ही कभी होगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता कमल निशान के नीचे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के आदर्शों पर जनता हे हितों में  निरन्तर कार्य कर रही है।

 अजय बाछाड़ ने पूर्व विधायक अनूप नाग पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से निकले जाने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसी वजह से वे भाजपा के खिलाफ आधारहीन और अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होंने नाग से अपील की है कि पहले वे अपने गिरेबान में झांक कर देखे और बाद में दूसरों पर कीचड़ उछाले। बछाड़ ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक अनुशासित और संगठित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का लक्ष्य पार्टी और जनता की सेवा करना होता है। यह किसी भी तरह की गुटबाजी का कोई स्थान नहीं है।


यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व विधायक अनूप नाग ने एक सार्वजनिक बयान में भाजपा पर गुटबाजी करने का आरोप लगाया था। नाग ने अपने बयान में कहा था कि भाजपा के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं और पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बयान के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं में रोष व्याप्त हो गया।


अजय बाछाड़ ने अनूप नाग को सलाह दी कि वे इस तरह की ओछी राजनीति से बचें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि अनूप नाग को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे स्वयं कांग्रेस पार्टी से बाहर हैं और अब भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी सदस्य और पदाधिकारी एकजुट होकर काम कर रहे हैं और आगामी चुनावों की तैयारियों में लगे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस तरह के भ्रामक बयानों पर ध्यान न दें और भाजपा की एकजुटता पर भरोसा रखें।

उन्होंने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है और सभी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनूप नाग का बयान पूरी तरह से उनकी व्यक्तिगत निराशा को दर्शाता है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe