विद्युत लाइन फाल्ट होने से खेतों में गिरी लाइन कई बीघा फसल जलकर हुई खाक कॉफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर राजबहादुर उपेंद्र संदीप नितेश अतुल कुमार मनोज सुमेर विमल प्रकाश आशीष ऋषि कुमार बाबूराम सुनील कुमार के खेतों में गिर गया। तार गिरते ही खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और जिसे जो साधन मिला उसी से आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने पंपिंग सेट चलाकर पानी डाला और ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस तहसीलदार बिलग्राम फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस आगजनी में करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान पहले ही भारी नुकसान झेल चुके थे और अभी उस संकट से उबर भी नहीं पाए थे कि इस आग की घटना ने उन्हें फिर से गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया। पीड़ित किसान खून के आंसू पीने को मजबूर हैं।
घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

