संवाददाता हितेश कुमार जोशी
सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की व हरि झंडी दिखाकर किया रवाना व बस में जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं
जयपुर : राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने इको फ्रेंडली को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री ई बस सेवा की शुरुआत की। इसके तहत अमर जवान ज्योति से 29 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सीएम भजनलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इलेक्ट्रिक बस सेवाओं की शुरुआत से न केवल लोगों को सुलभ और संस्था यातायात मिलेगा, बल्कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण सुरक्षा भी होगी अमर जवान ज्योति पर आयोजित इस समारोह में सीएम भजनलाल ने राजधानी में प्रधानमंत्री ई बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बच्चों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित और सार्वजनिक पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। जिससे न केवल सस्ता परिवहन मिलेगा, बल्कि प्रदूषण से पर्यावरण की सुरक्षा भी होगी। इस दौरान यह इलेक्ट्रिक बसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। जिनमें यात्रा का लोगों को बेहतर अनुभव होगा।सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण कर उनकी जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में भी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की, जहां 18 इलेक्ट्रिक बसे शुरू हो गई है सीएम ने खुद भी इलेक्ट्रिक बस में किया सफर सीएम भजनलाल ने इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण करने के बाद उसमें सफर भी किया। इस दौरान सीएम ने अमर जवान ज्योति से स्टेट हैंगर तक ही बस के जरिए सफर किया। उनके साथ विधायक कालीचरण सराफ, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, विधायक गोपाल शर्मा, शासन सचिव रवि जैन, जीसीटीएसएल के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में आयोजित समारोह में इलेक्ट्रिक बसों के उद्घाटन पर भीलवाड़ा विधायक उदय लाल भडाणा, अशोक कोठारी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

