उज्जैन मध्यप्रदेश
पर्यावरण प्रेमी देवी सिंह परिहार 27 वर्षों से कर रहे वृक्षारोपण
27 वर्षों में 53500 पौधे लगा चुके हैं अभी तक
जिले के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई बार उनका सम्मान किया जा चुका हैशासकीय माध्यमिक एकीकृत महाविद्यालय के अध्यापक देवी सिंह परिहार द्वारा 27 वर्षों में 23500 पौधे लगा चुके हैं इन पौधों में से हजारों पौधे आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं आपको बता दें कि शिक्षक देवी सिंह परिहार स्वयं के खर्चे से पौधे खरीद कर लाते हैं और निशुल्क उनका वितरण करते हैं उनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं के परिसरों में हजारों पौधे लगाए गए हैं जो आज वृक्ष का रूप धारण कर घनी छाव और फल प्रदान कर रहे हैंशिक्षक देव सिंह परिहार जहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो वहां पर पहुंचकर निशुल्क सैकड़ो पेड़ पौधे वितरित करते हैं और उन्हें वृक्ष बनने तक का संकल्प दिलाते हैंगर्मियों के दिनों में स्वयं के खर्चे से पानी के टैंक करो के माध्यम से उनके द्वारा लगाए गए पौधों को पानी पिलाते हैं पेड़ों को वह अपने संतान के रूप में मानते हैं और उसी प्रकार उनकी देखभाल करते हैं

