Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: युवती के लापता होने से हड़कंप, नकदी-जेवर लेकर जाने का आरोप, धर्म परिवर्तन की आशंका पर गरमाई सियासत

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी



युवती के लापता होने से हड़कंप, नकदी-जेवर लेकर जाने का आरोप

धर्म परिवर्तन की आशंका पर गरमाई सियासत

फतेहपुर, जिले के असोथर थाना क्षेत्र के हरनवाँ गांव में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही युवती के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात लेकर जाने की बात भी कही गई है। 

घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हरनाव गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना असोथर में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक अपने प्रभाव में लेकर कहीं ले गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि युवती घर से नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई


सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे युवक के घर जानकारी लेने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और धमकियां भी दीं। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष असोथर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
 प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर युवती की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और अवैध निर्माण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
 

थानाध्यक्ष असोथर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe