दिल्ली पुलिस ने नकली ऑयल फ़िल्टर फैक्ट्री का भंडाफोड़
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने बॉश, टाटा और जेसीबी ब्रांड के नकली ऑयल फ़िल्टर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1917 नकली फ़िल्टर, डाई, प्रिंटिंग मशीन, स्टिकर्स और होलोग्राम बरामद किए।कार्रवाई इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी, रॉबिन त्यागी की टीम ने एसीपी संजय कुमार नागपाल के पर्यवेक्षण में की। फैक्ट्री मालिक मनमीत सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया।
मामला कॉपीराइट और ट्रेडमार्क एक्ट की धाराओं में दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
