Type Here to Get Search Results !
BREAKING

बाराबंकी: शिकायतों के निस्तारण में टालमटोल नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम शशांक त्रिपाठी

 क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी 


*शिकायतों के निस्तारण में टालमटोल नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम शशांक त्रिपाठी*


*जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग की बैठक*

बाराबंकी। गुरुवार, जनता से सीधे जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा और उनके समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और निस्तारण की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में कोई भी लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी मामले में तकनीकी या विभागीय अड़चनें हैं, तो उसकी स्पष्ट जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाए और समाधान के सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जाए। डीएम त्रिपाठी ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने की बात भी कही ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe