TTN 24न्यूज
ब्युरोचीफ, शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
पलसाना तालुका के तांतीथैया गांवसे चोरी हुई मोटर साइकिल के साथ एक व्यक्ति को कड़ोदरा जी.आई.डी.सी पुलिसने गिरफ्तार किया।
सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, राजेश गढ़िया ने जिले के हरेक पुलिस थानों के अफसरों को शरीर और संपत्ति से जुड़े अपराधों को सुलझाने के निर्देश दिए थे, जिसके संबंध में डिवीजनल पुलिस अधिकारी, कॉमरेज डिवीजन पुलिस अधिकारी के निर्देश पर, पुलिस स्टेशन के पी.आई, वी.ए.देसाई के नेतृत्व में, पुलिस कर्मियों सुरेशभाई, हरेशभाई, मितेशभाई, शैलेशभाई, कनकसिंह, वनराजसिंह, महिपालदान, अल्ताफभाई, भौतिक कुमार और रुडाभाई की गठित टीम ने पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराधों की जांच शुरू की थी।उसी सिलसिले की जांचमे कडोदरा GIDC पुलिस सर्विलांस स्टाफ संपत्ति से जुड़े अपराधों को रोकने और किए गए अपराधों का पता लगाके आरोपी को पकड़ने केलिए गश्त पर थे। इस दौरान, खास जानकारी मिली कि कडोदरा GIDC पुलिस स्टेशन में इंडियन पीनल कोड की धारा 303(2) के तहत एक सफेद रंग की रॉयल एनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज है, जो तांतीथैया गांव से चोरी हुई थी वो चुराने वाला चोर जोलवा गांव से अकालमुखी हनुमानजी मंदिर के पीछे वाली सड़क से कडोदरा चार रास्ता की तरफ आने वाला है।जानकारी के आधार पर, पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी करके मोटर साइकिल चुराने वाला आरोपी आकाश अमरनाथ गोकुलप्रसाद तिवारी, जो अभी मणिनगर, धनाभाई की बिल्डिंग, कमरा नंबर 05, कडोदरा, ताल. पलसाना में रहता है और मूलरहे,मिल्कीपुर, जिला, अयोध्या, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की गई।
