Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगी विकास प्रदर्शनी, सेल्फी विद पीएम बनी आकर्षण का केन्द्र, स्टालों पर उमड़ी भीड़

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी


केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगी विकास प्रदर्शनी

सेल्फी विद पीएम बनी आकर्षण का केन्द्र, स्टालों पर उमड़ी भीड़


लाभार्थियों को वितरित किए चेक, आवास की चाबियां व आयुष्मान कार्ड

फतेहपुर जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को चित्रों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बनाए गए ‘सेल्फी विद पीएम’ सेल्फी प्वाइंट ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जहां अतिथियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल व अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता बबलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से फतेहपुर आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीडीओ पवन कुमार मीना ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक चल रहे जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण दिवस, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, ब्लॉक स्तरीय जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम अभियान का हिस्सा हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां, निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के चेक, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को चेक तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्द, बाजरा, मूंग, कोदो, ढैंचा, मक्का, ज्वार और अरहर के बीज भी उपलब्ध कराए गए। लोक गायिका सलोनी एवं उनकी टीम ने लोकगीतों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इसके अलावा निबंध, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe