लखनऊ बार एसोसिएशन के सभागार में कैंटीन का किया गया उद्घाटन
अजय शर्मा ब्यूरो लखनऊ
दिनांक 9 मई 2026 को कलेक्ट्रेट के लखनऊ बार के सभागार में कैंटीन का शुभारंभ किया गया। जहां सुंदरकांड का आयोजन किया गया और सभी ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया साथ ही लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला (चच्चू) ने फीता काट कर कैंटीन का शुभारंभ किया।इस मौके पर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश तिवारी, अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल (तेजू), गुरमीत सिंह सोनी, जितेंद्र सिंह, अमरनाथ मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, शिल्पी रावत (कनिष्ठ कार्य करणी सदस्य) आदि अधिवतागण मौजूद रहे।


