आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी
• तीर्थंकर की माता ने देखे सोलह स्वप्न
• भगवान के गर्भकल्याणक की हुई पूजा
• परमात्मा को अपना नेता मानो: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर
• जो सत्यार्थ का बोध करा दे वही सच्चा नेता: आचार्य श्री विशुद्धसागर
झांसी: महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे भगवान महावीर महातीर्थ में आयोजित श्रीमज़्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के गर्भकल्याणक की पूजा हुई। अर्धरात्रि में तीर्थंकर की माता ने सोलह स्वप्न देखें।इस अवसर राजकीय अतिथि" भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा को नेता मानो, जो सत्यार्थ का बोध करा दे वही सच्चा नेता होता हैं। हमारे नेता तीर्थंकर भगवान हैं।
धर्मसभा में आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्रीमती आयुषी - डॉ अर्पित जैन, महेंद्र जैन सनफ्रांन ने किया। शास्त्र भेंट सीए रूपाली जैन ने किया।
इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव के गौरव अध्यक्ष एवं नगर विधायक रवि शर्मा जी ने आचार्य श्री की चरण वंदना करते हुए कहा कि यह भगवान महावीर महातीर्थ, झांसी के जन- जन के लिए कल्याणकारी होगा।
इस अवसर पर प्रातःकाल की बेला में तीर्थंकर बालक के माता पिता श्रीमती प्रभा - पदमचंद जैन मिठया, सौधर्म इन्द्र अंजली - डॉ राजीव जैन, धनपति कुबेर इन्द्र शिल्पी - राजीव जैन वर्धमान, ध्वजारोहणकर्ता सरोज - शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, वर्षा - देवेन्द्र जैन, महायज्ञनायक रिद्धि - यश सिंघई , यज्ञनायक शर्मिला - पदमचंद जैन रानीपुर, विधिनायक प्रतिमा पुण्यार्जक इन्द्र मेघा - प्रदीप जैन महरौनी, ईशान इंद्र डॉ निकिता - डॉ संदीप जैन, राजा श्रेयांश जूली - जिनेन्द्र जैन, राजा सोम रुचि - डॉ निर्देश जैन, मंडप उद्घाटनकर्ता अलका - डॉ पी.के.जैन, महामंडलेश्वर रश्मि - गौतम जैन, संध्या - इंजी.अरुण जैन, हेमा - डॉ अमित जैन, रश्मि - अनुराग जैन के साथ सैकड़ों इन्द्र - इंद्राणी सहित अनेकों श्रावक श्राविकाओं ने भगवान के गर्भकल्याणक की पूजा करते हुए महाअर्घ्य समर्पित किए।
इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मुख्य मार्गदर्शक अजित कुमार जैन, मुख्य संरक्षक ललित जैन, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक राजीव जैन सिर्स, सुभाष जैन सत्यराज, अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक सिंघई संजय जैन, वरुण जैन, केतन जैन, मुख्य समन्वयक खुशाल जैन, स्वागताध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, अशोक जैन रतनसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजी. संजय जैन महोबा, सचिन सर्राफ, संयोजक आलोक जैन विश्वपरिवार, दीपांक सिंघई, अमन जैन विरागप्रिय, प्रचारमंत्री अतिशय जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर रमेशचंद जैन अछरौनी, राजेंद्र जैन प्रेस, रविन्द्र सिंघई, सुनील अछरौनी, रविन्द्र जैन चिरगांव, समन्वयक यूथप सर्राफ, सुनील जैनको, सरोज जैन, कल्पना जैन, सुधा सर्राफ, ममता जैन बबली चाची, रितु जैन, संगीता जैन, रजनी जैनको सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहें।
प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पीयूष भैया जी (सतना) के निर्देशन में समस्त मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
दोपहर की धर्मसभा में पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य डॉ सागर जैन को प्राप्त हुआ। सायंकालीन महाआरती शोभायात्रा निकाली गई जिसका सौभाग्य सुरेन्द्र सर्राफ, सुधा - जिनेन्द्र सर्राफ, रेखा - प्रदीप सर्राफ को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।
• 14 मई को भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा
महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि 14 मई को तीर्थंकर भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः 06 बजे नित्य नियम अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन होगी। 07 बजे तीर्थंकर भगवान का जन्म होगा तत्पश्चात 08 बजे मेडिकल क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकाली जायेंगी। तत्पश्चात सुमेरु पर्वत की भव्य पाण्डुक शिला पर तीर्थंकर बालक का 1008 इंद्रों द्वारा जन्माभिषेक किया जाएगा। दोपहर 3 बजे सहस्रनाम हवन, सायं 4 बजे आचार्य श्री के प्रवचन, सायं 07 बजे महाआरती तत्पश्चात तांडव नृत्य, पालना एवं बाल क्रीड़ा के मांगलिक दृश्यों का मंचन होगा।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
