Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: बावनी इमली स्मारक पर गूंजे अमर शहीदों के जयकारे,जोधा सिंह अटैया समेत 51 क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



*बावनी इमली स्मारक पर गूंजे अमर शहीदों के जयकारे,जोधा सिंह अटैया समेत 51 क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि*

*बिंदकी, फतेहपुर।* 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरे अमर शहीद जोधा सिंह अटैया एवं उनके 51 साथी क्रांतिकारियों की शहादत दिवस पर सोमवार, 28 अप्रैल 2026 को खजुहा के पारादान स्थित बावनी इमली स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानियों की गाथा के मूक गवाह इमली के पेड़ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूरा स्थल ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीदों की जय’ के नारों से गूंज उठा।

*सामाजिक संगठनों ने किया नमन*

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ज्ञानेंद्र, श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र ओमर ‘मोना’, पूर्वीन माता सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार, युवा विकास समिति के जिला प्रमुख आलोक गौड़ समेत अरुण, अजमेर सिंह, प्रधान कृष्णचंद्र, शिवशंकर सिंह रिंकू, अमित पटेल, सुनील कुमार, राहुल यादव, मनोज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से क्रांतिकारियों की अमर गाथा को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


*"52 सेनानियों को एक साथ दी गई थी फांसी": आरएसएस*

आरएसएस के ज्ञानेंद्र ने कहा, "बावनी इमली स्मारक 28 अप्रैल 1858 की उस रोंगटे खड़े कर देने वाली ऐतिहासिक घटना का गवाह है, जब ब्रिटिश हुकूमत ने 52 स्वतंत्रता सेनानियों को एक ही इमली के पेड़ पर फांसी दे दी थी। इन वीरों ने भारत माता को गुलामी के दंश से बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।"


*"बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता"*

समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र ओमर ने कहा कि इन बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं समाजसेवी दशरथ सिंह परिहार ने कहा कि "यही रणबांकुरे अमर शहीद आजादी के असली नायक हैं।" युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि "52 क्रांतिकारियों की शहादत सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।"

*बच्चो ने निकाली रैली*


खजुहा के पुरषोत्तम इंटर कालेज खजुहा एवं रामपाल बिटाना देवी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा शहीद स्मारक पहुचकर रैली निकाल श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।शिक्षको द्वारा बच्चो को परिसर का भ्रमण करा आजादी की लड़ाई में अमर क्रांतिकारियों की भूमिका की जानकारी दी गई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe