लोकेशन=लखीमपुर खीरी
रिपोर्ट=पवन अवस्थी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले में छोटी काशी गोला गोकरननाथ में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब।
संपूर्ण जिले में भक्तों की हर शिवालयों में भारी भीड़।
शिव भक्त कर रहे पूजा अर्चना प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
भक्तों की सुविधा के लिए जगह जगह बैरीकेट करके डाइवर्जन किया गया है।जिले की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में संपूर्ण रात्रि रुक कर स्वयं संभाली गई सुरक्षा व्यवस्था की कमान।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार पूरे जिले में शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था में हर जगह स्थानीय पुलिस मुस्तैद है।

