Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर में पूर्व सैनिक की मौत से शोक की लहर

 Etawah News: जसवंतनगर में पूर्व सैनिक की मौत से शोक की लहर*

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर क्षेत्र के गांव पडरपुरा निवासी पूर्व सैनिक 40 वर्षीय रविन्द्र सिंह (भूरे) की इलाज के दौरान मौत हो गई। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. रविन्द्र सिंह पुत्र महेश फौजी लम्बे समय से बीमारी से लड़ रहा था और रविवार सुबह गुड़गांव के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।


पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह ने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया था, लेकिन अब वे अपने पीछे पत्नी रुबी देवी, 2 बेटी पलक उम्र 10 वर्ष और पायल उम्र 7 वर्ष, और 1 बेटा डुग्गू उम्र 5 वर्ष को छोड़कर चले गए। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।


पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा में सैनिक प्रकोष्ठ टीम ने पहुंचकर उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। टीम के सदस्यों ने रविन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी और नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe