Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मैनपुरी: मैनपुरी के भाजपा नेता उमाकांत यादव का गला घोंटकर हत्या का प्रयास, किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप

 मैनपुरी के भाजपा नेता उमाकांत यादव का गला घोंटकर हत्या का प्रयास, किशनी थाना इंस्पेक्टर पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

मैनपुरी। मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र के भाजपा नेता उमाकांत यादव ने प्रभारी निरीक्षक थाना किशनी ललित भाटी पर बड़ा आरोप लगाते हुए एसएसपी से मिलकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर किशनी मेरी हत्या कराना चाहते है और अपराधियों से मिले हुए है। नामजद अपराधी द्वारा गला घोंटकर हत्या का प्रयास व फोन पर धमकी के चार दिन बाद भी इंस्पेक्टर ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अपराधी का शांति भंग में चालान करके अपराधी को बचा दिया। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।


पीड़ित भाजपा नेता उमाकान्त यादव पुत्र अंगद सिंह यादव निवासी ग्राम पृथ्वीपुर वार्ड संख्या 7,थाना किशनी जिला मैनपुरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरे मुकदमे का अभियुक्त छोटे चौहान पुत्र होरीलाल निवासी हरचन्दपुर पिछले एक सप्ताह से मेरी हत्या करने के उद्देश्य से हमारे घर व प्लाट पर चक्कर लगा रहे थे। जिसकी मौखिक व लिखित शिकायत मेरे द्वारा थाने जाकर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी को दी गयी। दिनांक 14/06/2025 को शाम लगभग 7 बजे छोटे चौहान अपने 5-6 अज्ञात लोगों को लेकर मेरे प्लाट पर आए और मुझे घेर लिया और मेरी कनपटी पर तमंचा लगाकर बोला कि एक सप्ताह के अन्दर अगर तूने राजीनामा नहीं किया तो तेरी डेडबॉडी तेरे परिवार के लोग देखने के लिये तरस जायेगें और मेरे गले से गमछा निकालकर गमछे का फंदा बनाकर दोनों हाथों ने मुझे जान से मारने की नीयत से इधर उधर खींचने लगा जिससे मुझे घुटन महसूस होने लगी। और जीभ लड़खड़ाने लगी इसी बीच मेरा बेटा और पिता जी मौके पर आ गए और रोड पर राहगीर जमा हो गए तो उन लोगों ने मुझे छोड़ दिया। मैंने भी राहत पाकर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो छोटू ने अपने साथियो को भगा दिया। पुलिस ने मौके से छोटे चौहान को पकड़ लिया और मय तमंचा थाने लेकर आयी। पुलिस ने तमंचा गायब करके अपराधी का शांति भंग में चालान कर दिया। 

पीड़ित भाजपा नेता ने बताया कि दिनाँक 16/06/2025 मेरे मो० 6397145592 पर अज्ञात मो० न० 9758466207 से 4:15 बजे शाम व रात में मां बहिन की गंदी गंदी गाली व जान से मारने की धमकी दी गई। जब में उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुँचा तो इंस्पेक्टर ने मुझे व मेरे बेटे को मां बहिन की गंदी गंदी गाली दी मेरे बृद्ध संत पिता को भी गंदी गंदी गाली दी तो मेरी रिपोर्ट नही लिखी गयी। 


भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि जब छोटे चौहान मेरे प्लाट पर मेरी हत्या करने के लिए आया उस समय इंस्पेक्टर ललित भाटी ने थाने का सीयूजी नंबर बंद कर लिया था। उसके बाद मैने इंस्पेक्टर के निजी नंबर पर फोन किया तब भी इंस्पेक्टर ने तीन बार हमारा फोन काटा उसके बाद जब मैंने उच्च अधिकारियों को फोन किया तब इंस्पेक्टर ने मुझे बापस फोन किया और बोला में मैनपुरी कोर्ट में हूं आपके यहां पुलिस पहुंच रही है और इंस्पेक्टर मौके पर भी नहीं आया। 

घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने जब में अपने पिता व बेटे के साथ थाने गया तो इंस्पेक्टर ललित भाटी थाने पर ही मौजूद थे। इंस्पेक्टर द्वारा झूठ मुझसे बोला गया कि में कोर्ट में हूं इससे अंदेशा है पूरी घटना में इंस्पेक्टर की संदिग्ध भूमिका है। घटना के बाद अज्ञात नंबर से दो बार कॉल करके हत्या की धमकी दी गयी धमकी के चार दिन बाद भी इंस्पेक्टर द्वारा मुकदमा दर्ज न किया जाना इंस्पेक्टर की संलिप्तता साबित करता है। एसएसपी ने भाजपा नेता की पूरी बात सुनकर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। 


👉 मुझे घटना की कोई जानकारी नही है : ललित भाटी प्रभारी निरीक्षक थाना किशनी 


इस पूरे मामले की जानकारी के लिए हमारे संवाददाता द्वारा इंस्पेक्टर किशनी ललित भाटी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है घटना की जानकारी ट्विटर से हुई है और ट्विटर पर ही जवाब दिया जा रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe