Type Here to Get Search Results !
BREAKING

बोकारो:बोकारो करा मंडल जेल में कैदियों के अधिकारों की जानकारी दी गई

संवाददाता :नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार



बोकारो करा मंडल जेल में कैदियों के अधिकारों की जानकारी दी गई

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो, श्री पवन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.03.2024 (रविवार) को मंडल कारा चास एवं अनुमंडलीय कारा तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन किया गया। मंडल कारा चास हेतु बनाए गए बेंच में सुश्री रशिम चंदेल, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बोकारो एवं एलएडीसीएस के श्रीमती पम्मी कुमारी सदस्य थी एवं अनुमंडलीय कारा तेनुघाट के लिए बनाए गए बेंच के सदस्य सुश्री साक्षी श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी तेनुघाट एवं श्री शैलेश कुमार श्रीवास्तव रिटेनर अधिवक्ता सदस्य थे। इस जेल अदालत में पदाधिकारी द्वारा कैदियों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक भी किया गया।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe