लोकेशन जावरा जिला ब्यूरो
डॉ सुनील चोपड़ा
*सेवानिवृत्त शिक्षक का PPO रोककर बाबू ने मांगे 10 हजार, लोकायुक्त ने संकुल केंद्र से दबोचा*
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त का डंडा फिर चला।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश और SP लोकायुक्त उज्जैन श्री आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त टीम ने 9 जून 2026 को जावरा में ट्रैप कार्रवाई कर शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, जावरा के संकुल केंद्र के बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।*PPO के बदले मांगे 10 हजार*
आवेदक *लक्ष्मीनारायण लोट*, सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक शिक्षक, शा. उ.मा. वि. हाटपिपल्या ब्लॉक जावरा, जिला रतलाम, निवासी विश्रामगृह के पीछे जावरा ने शिकायत की थी कि उनका सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और PPO जारी करवाने के एवज में आरोपी *अनिल वर्मा, सहायक ग्रेड-2* बाबू, संकुल केंद्र शा. क. उ.मा. वि. कमला नेहरू जावरा, 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
*टेबल की दराज से बरामद हुई राशि*
लोकायुक्त टीम ने तय योजना के अनुसार जावरा में ट्रैप लगाया। आरोपी अनिल वर्मा ने आवेदक से 10 हजार रुपये अपने हाथ में लेकर टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे रख लिए। टीम ने तुरंत दबिश देकर रजिस्टर के नीचे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।
*धारा 7 में केस दर्ज*
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
*ट्रैप दल*
इस कार्रवाई में DSP श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, श्याम शर्मा, नीरज राठौर, संदीप कदम शामिल थे।
*लोकायुक्त की अपील*
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी-कर्मचारी किसी शासकीय कार्य के लिए रिश्वत मांगे, तो लोकायुक्त उज्जैन को मोबाइल 9425103975 या शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर तुरंत संपर्क करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
.jpg)