कौशाम्बी
*जिलाधिकारी ने कुम्हियावां में रामवन गमन मार्ग के कार्यों का निरीक्षण कर लिया जायजा*
कौशाम्बी / जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कुम्हियावां में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं चिन्हित ब्लॉक स्पॉट का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, रामवन गमन मार्ग आर.पी. सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुम्हियावां बाजार की सड़क मरम्मत एवं नाली निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 25 जून, 2026 को कुम्हियावां बाईपास (रामवन गमन मार्ग) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे कुम्हियावां बाजार से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी तथा स्थानीय नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व कुम्हियावां बाजार में सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता,रामवन गमन को चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर नियमानुसार सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दयाशंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*
