कौशाम्बी
*मुख्य आरक्षी बिरंजन कुशवाह को नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी*
कौशाम्बी । थाना सैनी में तैनात मुख्य आरक्षी बिरंजन कुशवाह की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई असामयिक मृत्यु से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।आज पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित शोक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सहित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दिवंगत जवान को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक सलामी देकर अंतिम विदाई दी।
वर्दी में जीवन भर जनता की सुरक्षा करने वाले एक कर्मठ प्रहरी की विदाई के समय पूरा पुलिस परिवार गमगीन नजर आया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में कौशाम्बी पुलिस परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
*ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ्फर कौशाम्बी*

