आगामी त्यौहार को देखते हुए ताजिया दारो के साथ पीस कमेटी की बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई आगामी त्यौहार को देखते हुए कोतवाली परिसर मल्लावां में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।इस संबंध में ताजियादारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 जून 2026 को कोतवाली मल्लावां में आगामी त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई ।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने की बैठक में आए ताजिया दार आयोजकों से त्योहार को शांति सौहार्द के साथ मनाने के दिशा निर्देश दिए गए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आयोजन करता अपने ताजिया जुलूस में उपद्रवियों पर विशेष निगाह रखें पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत में उपद्रवियों के ऊपर पैनी नजर रखेगी किसी भी उपद्रवी के द्वारा कोई गलती पाए जाने पर किसी भी कीमत पर उसे बख्शा नहीं जाएगा आपसी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का काम करें इस मौके पर एस एस आई प्रशांत कुमार द्विवेदी एस आई दीपक चौधरी एस आई प्रवीण चंद्र मिश्रा एवं संबंधित पुलिस कर्मी एवं काफी संख्या में ताजिया दार उपस्थित रहे
.jpg)
.jpg)