Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 *पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


सुरेन्द्र मिश्रा 


कानपुर देहात, 

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा के सफल एवं सकुशल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe