Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: युवक ने एसडीएम से की अभद्रता ग्रामीणो ने गाड़ी पर किया पथराव एसडीएम घायल

 युवक ने एसडीएम से की अभद्रता ग्रामीणो ने गाड़ी पर किया पथराव एसडीएम घायल।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

शाहाबाद हरदोई क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 5, 20 बजे थाना क्षेत्र शाहाबाद अंतर्गत ग्राम परियल के निकट बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी शाहाबाद सुशील कुमार मिश्र गए थे।

जिसके उपरांत वापस आते समय गांव के निकट बनी सरकारी अन्नपूर्णा राशन की दुकान का निरिक्षण किया गया, जिसमें एक दुकान में राशन एवं एक दुकान में परचून की दुकान चलती देखी और उस पर उप- जिलाधिकारी शाहाबाद द्वारा आपत्ति की गई। जिस पर उदयवीर नामक व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ अभद्रता की गई ,और इसी क्रम मे उदयवीर जाति लोधी राजपूत पुत्र लालाराम राजपूत निवासी ग्राम परियल थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को अपने साथ ले जाने लगे।


इसी दौरान उदयवीर राजपूत उपरोक्त के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को फोन करके बुलाया गया। गांव से पहले ही ग्रामीणों के द्वारा उप- जिलाधिकारी शाहाबाद की सरकारी गाड़ी पर बांस के डंडो से हमला किया गया एवं ग्रामीणो के द्वारा उप- जिलाधिकारी के ऊपर पत्थर फेंका गया जिसमें उनके सर पर चोट आई, जिन्हें CHC शाहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्तपाल रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त लोगों के ऊपर अभियोग पंजीकृत करके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe