Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

दिल्ली में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 80 हस्तियों को मिला ऑनररी डॉक्टरेट सम्मान

 दिल्ली में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 80 हस्तियों को मिला ऑनररी डॉक्टरेट सम्मान

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

नई दिल्ली, 7 जून 2026। राजधानी दिल्ली एक बार फिर प्रतिभाओं के सम्मान की साक्षी बनी, जब शालीमार बाग स्थित मोज़ेक संडोज़ बैंक्वेट हॉल में वर्ल्ड कल्चर एजुकेशन एंड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित "ऑनररी डॉक्टरेट अवार्ड सेरेमनी 2026" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षा, समाजसेवा, कला, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों के 80 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑनररी डॉक्टरेट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब प्रसिद्ध अभिनेता निर्भय वाधवा मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित हुए। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुभाष चंद वत्स एवं अजय भाटिआ ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस प्रतिष्ठित आयोजन का सफल नेतृत्व नेहा ठाकुर एवं रितु दहिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आराधना अरोरा , रितेशा शर्मा , प्रीती गारोलिआ , निशा चौहान तथा अंशु प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सम्मान, प्रेरणा और उपलब्धियों से सजे इस समारोह ने यह संदेश दिया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान और सम्मान देना ही प्रगति की वास्तविक दिशा है। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, सम्मान और गौरव का वातावरण बना रहा, जिसने इसे वर्ष 2026 के यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe