लोकेशन छिंदवाड़ा जिला प्रमुख पंकज पाल .. ...

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित 27 पेटी शराब जब्तछिंदवाड़ा | 09 जून 2026
थाना देहात पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रोहनाकला निवासी सोनू नामदेव आलोनकर बोलेरो वाहन (MP28/BD0464) में अवैध शराब भरकर गुरैया से भरतादेव की ओर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 27 पेटी शराब बरामद की गई, जिसमें देशी प्लेन शराब, अंग्रेजी शराब (Officer Choice), मसाला शराब और बीयर शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 255 लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹69,120 आंकी गई है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन (कीमत लगभग ₹8–9 लाख) भी जब्त किया है।
आरोपी सोनू आलोनकर (उम्र 34 वर्ष, निवासी रोहनाकला) के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
छिंदवाड़ा | 09 जून 2026