ब्यूरो चीफ शैलेंद्रसिंह बारडोली गुजरात
आज सूरत जिले की बारडोली तालुका पंचायत की अस्तान सीट उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने की वजह एक सीट का चुनाव नहीं हुआ था।
पिछले चुनाव में अस्तान सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश राठौड़ की वोटिंग से पहले मौत हो गई थी।उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव टाल दिया गया था, और जो सीट टाल दी गई थी, उस पर आज वोटिंग हुई।आज उपचुनाव की वोटिंग के दौरान अस्तान के गांव के नागरिकों ने बहुत जोश के साथ वोट करते दिखे।अस्तान तालुका पंचायत सीट पर करीब 6285 वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया और लोकतंत्र की परंपरा को बनाए रखा।
बारडोली तालुका पंचायत की अस्तन सीट को छोड़कर बाकी सभी 21 सीटों पर BJP का भगवा लहराया है। ऐसा लग रहा था कि यह सीट भी BJP के खाते में जाएगी।
सुबह 11 बजे तक करीब 16 परसेंट वोटिंग हो चुकी है। उसके बाद के समय में गांवके मतदारोने वोटिंग जोश और शांति पूर्ण माहौल में हुआ।

