Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: हम यहाँ सिर्फ शिकायत करने नहीं आए हैं, बल्कि व्यापार मंडल के नाते प्रशासन की मदद करना चाहते हैं - संतोष साहू

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


*हम यहाँ सिर्फ शिकायत करने नहीं आए हैं, बल्कि व्यापार मंडल के नाते प्रशासन की मदद करना चाहते हैं - संतोष साहू*


*सर्दियों के मेंटेनेंस की जांच हो: सर्दियों में शटडाउन लेकर किस-किस सब-स्टेशन पर क्या काम हुआ, इसकी विभाग एक बार अंदरूनी जांच कराए कि काम में कहाँ कमी रह गई।*


*विभाग हर बड़े बाजार के पास 'बफर ट्रांसफार्मर' और केबल का एडवांस स्टॉक रखे, ताकि फॉल्ट होने पर घंटों के बजाय यथासंभव जल्द से जल्द बिजली चालू हो सके।*  



दिनांक 18 5.2026 

झांसी।आज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे (IAS) से भेंट की एवं वर्तमान समय में भीषण गर्मी के चलते झांसी के बाजारों मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती, बार-बार की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की गंभीर समस्याओं से निजात हेतु एक व्यावहारिक सुझाव पत्र सोपा एवं व्यापारी नेता संतोष साहू ने कहां कि सर्दियों में जब बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटे लाइट बंद रखता था, तब विभाग की तरफ से बकायदा मोबाइल पर मैसेज आते थे कि "गर्मियों में आपको बिना रुकावट बिजली देने के लिए अभी तैयारी चल रही है।" जनता जनार्दन एवं व्यापारियों ने उस वक्त पूरा सहयोग किया। लेकिन अब जैसे ही गर्मियां शुरू हुईं, पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। आखिर वह सर्दियों वाला मेंटेनेंस कहाँ गया?

हम यहाँ सिर्फ शिकायत करने नहीं आए हैं, बल्कि व्यापार मंडल के नाते प्रशासन की मदद करना चाहते हैं ताकि समस्या का हल निकले। हमारे कुछ सीधे और व्यावहारिक सुझाव नीचे दिए गए हैं:

सर्दियों के मेंटेनेंस की जांच हो: सर्दियों में शटडाउन लेकर किस-किस सब-स्टेशन पर क्या काम हुआ, इसकी विभाग एक बार अंदरूनी जांच कराए कि काम में कहाँ कमी रह गई।

एडवांस में स्पेयर ट्रांसफार्मर का स्टॉक: गर्मियों में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकना आम बात है। विभाग हर बड़े बाजार के पास 'बफर ट्रांसफार्मर' और केबल का एडवांस स्टॉक रखे, ताकि फॉल्ट होने पर घंटों के बजाय यथासंभव जल्द से जल्द बिजली चालू हो सके।  

बाजारों के लिए अलग फीडर: सीपरी बाजार, सदर बाजार, शहर बाजार जैसे मुख्य व्यापारिक इलाकों में दुकानदारी के समय (बिजनेस आवर्स) ट्रिपिंग न हो। इसके लिए जरूरत पड़ने पर कमर्शियल फीडर को कुछ समय के लिए प्राथमिकता दी जाए।  

बिजली काटने से पहले सूचना: अगर कोई बड़ा फॉल्ट है या बिजली बंद करना मजबूरी है, तो कम से कम १ घंटा पहले बिजली विभाग एवं व्यापार मंडल के ग्रुप्स में सूचना दी जाए, ताकि व्यापारी इंतजाम रख सकें।  

बाजारों के लिए नोडल अफसर और गैंग: अगले ३ महीनों के लिए प्रमुख बाजारों के हिसाब से बिजली विभाग के जेई (JE) या एई (AE) को जिम्मेदारी दी जाए, जिनका सीधा संपर्क क्षेत्रीय जनता एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से हो। साथ ही, शाम एवं रात्रि के समय फॉल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन की 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' उपकेंद्रों पर मुस्तैद रहे।  

हमारा आग्रह:

बिजली विभाग के कर्मचारी भी इस गर्मी में काम कर रहे हैं, हम उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं। हमारा उद्देश्य किसी की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता और व्यापारियों को राहत दिलाना है।  

आपसे विनम्र अनुरोध है कि बैठक में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता (Chief Engineer) को इन बिंदुओं पर तुरंत एक 'एक्शन प्लान' बनाने के निर्देश दें। झांसी का व्यापारी समाज इस व्यवस्था को सुधारने में प्रशासन को अपना पूरा सहयोग देने का वादा करता है। मंडलायुक्त महोदय ने समस्या को गंभीर बताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार करने का आदेश दिया एवं उन्होंने कहा कि मेरी उपस्थिति में दिनांक 21 मई को बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक आहूत की जाएगी जिसमें समाधान की दिशा मे सकारात्मक कार्य प्रतिपादित हो सके । प्रतिनिधि मंडल में प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री सुजीत अग्रवाल, संयोजक पीयूष रावत, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ,उपाध्यक्ष अविनाश माते, ग्वालियर रोड- मिशन कंपाउंड व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव काके, आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण साहू, उपाध्यक्ष दीपक साहू एवं प्रभात शर्मा शामिल रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe