Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: किसानों ने किया चकबंदी का विरोध अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

 किसानों ने किया चकबंदी का विरोध अधिकारियों ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं।


ब्यूरो रिपोर्ट 

चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

हरदोई। के विकासखण्ड कछौना की ग्राम पंचायत-टिकारी में चकबंदी प्रक्रिया के संबंध में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों के सामने किसानों ने एकजुट होकर चकबंदी होने पर अपना विरोध दर्ज कराया। टिकारी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी रामबहादुर सिंह तोमर(बबलू सिंह) के नेतृत्व में लगभग पांच सैकड़ा किसानों ने ग्रामसभा में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त किए जाने पर अपना समर्थन दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी धैर्यपूर्वक किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निर्णय को प्रस्ताव बनाकर शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि चकबंदी प्रक्रिया भ्रष्टाचार, मनमानी भूमि कटौती व उपजाऊ भूमि के विखंडन के चलते छोटे किसानों के 'गले की फांस' बन जाती है। चकबंदी लेखपाल और संबंधित अधिकारी रसूखदार लोगों को कीमती जमीनें दे देते हैं और गरीब तबके के किसानों का जमकर आर्थिक शोषण किया जाता है। किसानों का रकबा कम करने के लिए मनमाने तरीके से उनकी जमीनों में हेरफेर(कटौती) किया जाता है। किसान अपनी पुश्तैनी या उस चक(भूमि) को छोड़ना नहीं चाहते जिसे वो पहले से विकसित कर चुके होते हैं, इसीलिए हर जगह अधिकांश किसान(लगभग 80-90% तक) चकबंदी कभी नहीं चाहते और इसे रद्द करने की मांग करते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन और राजनैतिक दबाव में गांवों में जबरन चकबंदी प्रक्रिया लागू की जाती है। टिकारी ग्रामसभा में भी शुक्रवार को अरसेनी रेलवे स्टेशन के समीप बाग में तहसीलदार संडीला व चकबंदी अधिकारी संडीला की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत बैठक में उपस्थित लगभग 600 किसानों के हूजूम में लगभग 500 से भी ज्यादा किसानों ने चकबंदी ना होने के पक्ष में उपस्थित अधिकारियों को सामूहिक हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर चकबंदी निरस्त किए जाने की मांग की। 

उपस्थित अधिकारियों ने भी आयोजित चौपाल में किसानों की समस्याओं को सुनकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही। वहीं इसी दौरान बबलू सिंह, मुनेश्वर प्रसाद त्रिपाठी(मुन्ने) आदि किसानों के द्वारा चकबंदी लेखपाल आदित्य कुमार के द्वारा चकबंदी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली व शराब के नशे में गाली-गलौज करने की भी शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर तहसीलदार ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही।


चकबंदी प्रक्रिया को लेकर आयोजित इस बैठक में तहसीलदार संडीला अमित यादव, चकबंदी अधिकारी मनोज सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी अन्नू देवी, चकबंदी कानूनगो रामदीन वर्मा, राजस्व कानूनगो हरिओम सहित कछौना पुलिस टीम से उप-निरीक्षक राजेश सिंह, आरके शुक्ला, मुख्य आरक्षी अखंड प्रताप सिंह, आरक्षी राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों व किसानों के लिए जलपान तथा बैठने हेतु टेंट/कुर्सी आदि की व्यवस्था रामबहादुर सिंह(बबलू) के द्वारा की गई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe