Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कोटा: प्री डीएलएड परीक्षा 2026: पेपर में पूछा गया, 'कौन होता है कोतवाल', 'राजस्थान की एक MLA वाली पार्टी कौनसी?

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


प्री डीएलएड परीक्षा 2026: पेपर में पूछा गया, 'कौन होता है कोतवाल', 'राजस्थान की एक MLA वाली पार्टी कौनसी?

कोटा: प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन बुधवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर किया गया. इसमें प्रदेश के 41 जिलों में 1774 परीक्षा केंद्र पर लाखों परीक्षार्थियों ने दो पारियों में परीक्षा दी. दूसरी पारी का पेपर शाम 5:30 बजे खत्म हुआ. परीक्षा देकर वापस लौटे विद्यार्थियों का कहना है कि पहली पारी में पेपर आसान था, जबकि दूसरी पारी में थोड़ा पेपर टफ रहा. रीजनिंग ने कुछ विद्यार्थियों को परेशान किया है और काफी समय भी उनका खर्च हुआ है. पेपर में कई रोचक प्रश्न भी पूछे गए.

परीक्षार्थियों ने बताया कि वर्तमान में अमेरिका और ईरान युद्ध की वजह से पेट्रोल और एलपीजी की किल्लत बनी हुई है. इससे जुड़ा एक प्रश्न प्री डीएलएड एग्जाम में पूछा गया. इसके अलावा एक रोचक प्रश्न यह भी पूछा गया कि कोतवाल पद किस कार्य से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही राजस्थान की 16वीं विधानसभा में 26 जनवरी, 2026 के अनुसार एक विधायक वाली पार्टी कौनसी है. इनमें ऑप्शन भारतीय आदिवासी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी थे. इसके अलावा इंडिया गेट दिल्ली से भी जुड़ा प्रश्न इसमें आया. राजस्थान की सड़कों के घनत्व पर भी प्रश्न पूछा गया. स्वतंत्रता से पहले राजस्थान के कौन से शहर में हवाई अड्डा था, यह भी सवाल आया. जयपुर, अजमेर, जोधपुर और माउंट आबू ऑप्शन दिए थे. परीक्षार्थियों ने बताया कि कर्क रेखा के राजस्थान से गुजरने और अरावली पर्वतमाला के संबंध में भी प्रश्न पूछा गया. राजस्थान की मृत नदी के संबंध में भी सवाल आया. बूंदी के शासक शत्रुशाल हाड़ा की मौत किस युद्ध में हुई थी, यह सवाल भी पूछा गया. गोरखनाथ संप्रदाय पर सवाल आया. इसके अलावा ब्रिटिश शासन काल में कन्या वध पर कानून लाने वाली देशी रियासत के संबंध में प्रश्न पूछा गया. छीतर महल का दूसरा क्या नाम है, यह भी सवाल पूछा गया. पैलेस ऑन व्हील्स पर सवाल पूछा गया. परीक्षा आयोजन से जुड़े डॉ आलोक चौहान ने बताया कि कैंडीडेट्स को बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन के बाद प्रवेश दिया गया. पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपन्न हुई. दोनों पारियों में अलग-अलग प्रश्न पत्र दिया गया.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe